भारत में आज भी लगा कोरोना दंश

भारत में कोरोना अपने चरम पर पहुंच चुका है  जिसके कारण  भारत में आज भी  रिकॉर्ड 11811 कोरोना संक्रमित मिले जिसके कारण कुल कोरोना संक्रमित का आंकड़ा 3 लाख 21 हजार को पार कर चुका है। प्रधानमंत्री मोदी भी इस बात से बहुत चिंतित नजर आ रहे हैं इस कारण आज सीनियर अफसर और मंत्रियों से मंत्रणा करी की वर्तमान हालत को कैसे काबू में किया जाए इस महीने की 16 व 17 को विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री एवं केंद्र शासित प्रदेशों से भी प्रधानमंत्री मोदी चर्चा करेंगे। यह भी कयास लग रहे हैं की मोदी अनलॉक की जगह अब लॉकडाउन की तरफ सोचने लगे हैं। 


  इस तरह संक्रमित मिलने के बाद भी भारत के लिए सबसे अच्छी खबर यह है कि 1 लाख 62 हजार संक्रमित ठीक होकर अब अपने घर भी जा चुके हैं।आज आज में 8000 से अधिक मरीज सही हो चुके हैं जिसके कारण भारत की रिकवरी रेट 50% से ऊपर हो चुकी है।   वैसे विश्व में अधिक संक्रमित वाले देशों की रिकवरी रेट के मामले में रूस सबसे ऊपर है। 


  आज भारत में 300 से अधिक मौतें हुई जिसके कारण कुल आंकड़ा 9000 को पार कर चुका है।   अब भारत के ऊपर केवल आठ देश ऐसे हैं जिसमें मौतों की संख्या भारत से ज्यादा है और यही सबसे चिंताजनक बात हैं। 


महाराष्ट्र और दिल्ली में आज भी रिकॉर्ड संक्रमित मिले जहां दिल्ली जल्द ही 40 हजार की संख्या छूने वाला तीसरा राज्य बनने वाला है। जहां तक पश्चिम बंगाल की बात करें वह भी अब देश में सातवें स्थान पर पहुंच चुका है वहां पर भी स्थितियां संभलती हुई नजर नहीं आ रही।  मुंबई के बाद चेन्नई दूसरा ऐसा शहर है जहां पर सबसे ज्यादा संक्रमित मिले हैं मुंबई में जहां यह आंकड़ा 55000 को पार कर चुका है वहीं चेन्नई में यह आंकड़ा 30000 को पार कर चुका है। महानगरों में यह कोरोना लगातार फैलता जा रहा है और लगातार संक्रमित मिलते जा रहे हैं जिसके कारण भारत का आंकड़ा लगातार रिकॉर्ड छू रहा है। 


 राजस्थान में भी आज 333 नए संक्रमित मिले जिसमें जोधपुर का योगदान सबसे ज्यादा रहा वहां लगभग 75 मरीज मिले। जयपुर में आज 27 नए संक्रमित मिले, गहलोत सरकार का रामगंज मॉडल लगातार सफल होता दिख रहा है क्योंकि अब वहां से शेर इक्का-दुक्का मरीज ही मिल रहे हैं।


  भारत में अब तक 55 लाख से अधिक टेस्ट हो चुके हैं जिसमें से सबसे अधिक टेस्ट तमिलनाडु में हुए उसके बाद महाराष्ट्र और राजस्थान का स्थान आता है।


 Source: covid19india.org