भारत कोरोना के मामले में अब विश्व में चौथे पायदान पर
विश्व में संक्रमित का आंकड़ा 75 लाख पार हो चुका है  जिसमें से अकेले अमेरिका में 20 लाख के पार हो चुका है। ब्राजील के बाद भारत में भी संक्रमित की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है और अब देश विश्व में सबसे अधिक कोरोना केस के मामले में स्पेन और ब्रिटेन को पछाड़कर चौथे नंबर पर पहुंच गया  है। भारत में आज भी लगातार 11 हजार के पास संक्रमित के मिलने से कुल मामले 2 लाख 98 हजार पार पहुंचे। भारत के कोरोना की विकास दर विश्व में प्रथम स्थान पर पहुंची चुकी है जो अपने देश के लिहाज से बहुत बुरी खबर है। आज दूसरे दिन भी भारत में  350 से ऊपर मौतें हुई। यह मौतों में वृद्धि चिंता का विषय बनती जा रही है।  भारत अब मौतों के मामले में भी विश्व के शीर्ष 10 देशों में अपनी जगह बनाने जा रहा है। 

 


महाराष्ट्र में संक्रमण के मामले अब एक लाख से कुछ कदम दूर है और मुंबई, पुणे, ठाणे यह तीनों शहर कोरोना के गढ़ साबित हो रहे हैं ।विश्व के सबसे अधिक संक्रमण वाले देशों से महाराष्ट्र की तुलना करी जाए तो अब विश्व में 17 देश ही ऐसे है जिनमें संक्रमित की संख्या महाराष्ट्र से ज्यादा है।  

 

दूसरे स्थान पर तमिलनाडु है जिस में भी कोरोना की संख्या में लगातार वृद्धि होती जा रही है जिससे वो 40 हजार से कुछ ही कदम दूर है।  राज्य के 70% से अधिक मरीज तो केवल चेन्नई से ही है।

 

देश की राजधानी दिल्ली में भी स्थिति विकट बनती जा रही है वहां पर अब तक कुल 34 हजार संक्रमित आ चुके हैं जिसमें से एक हजार से अधिक मौतें भी हो चुकी हैं।

 

राजस्थान में भी गुरुवार को 238 नए संक्रमित मिले। जोधपुर में 62 नए संक्रमित मिलने से आंकड़ा अब 2,000 पार पहुंचा। राज्य की राजधानी जयपुर में भी 38 केस मिले। राजस्थान रिकवरी रेट में देश में अव्वल है जिसमें लगभग 74% मरीज ठीक हो कर घर जा चुके हैं। 

 

अगर बात रिकवरी रेट की करी जाए तो संक्रमण से सही होने वालों की संख्या में भी  लगातार इजाफा हो रहा है, अब यह दर लगभग 49% को पार कर गई है जोकि विश्व के कई देशों से अच्छी है।  आज भी 5000 से अधिक मरीजों के ठीक होने से आंकड़ा एक लाख 46 हजार के ऊपर पहुंचा।

 

बीते 24 घंटे में देश में रिकॉर्ड डेढ़ लाख से अधिक टेस्ट हो चुके हैं। 

Popular posts