पूनिया का हुआ निर्विरोध निर्वाचन

आज भाजपा प्रदेश कार्यालय मे नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां को भाजपा निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित करने पर एक कार्यकर्म का आयोजन किया गया। इसमे निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र गहलोत भी उपस्थित थे। इस कार्यकर्म मे नागरिकता संशोधन अधिनियम (caa) के समर्थन मे भी नारे लगे। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का भी इसमे सम्मान किया गया। इसमे मुख्य पर्यवेक्षक के रूप मे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय एवं राष्ट्रीय भाजपा उपाध्यक्ष वैजंती पांडा उपस्थित थे। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, गजेंद्र सिंह शेखावत, कैलाश चौधरी और संगठन मंत्री वी सतीश भी उपस्थित थे। सतीश पूनिया ने बताया की अब कोई छोटा या बड़ा नही होगा संगठन ही सबके लिए सर्वोपरि होगा और कोई गलती अब बर्दाश्त नही की जायेगी। पार्टी मे अभी भी आंतरिक लोकतंत्र बना हुआ है और उसका उदाहरण है मेरा निर्वाचन जिसे बूथ और मंडल स्तर पर भी करवाया गया जो की कांग्रेस मे अभी तक शुरुआत भी नही हो पायी। सभी को संगठन को मजबूत बनाने के लिए काम करना चाहिए। सभी पूर्व भाजपा के संगठन व्यक्ति भैरोसिंह शेखावत, विजियाराजे सिंधिया एवं पूर्व अध्यक्षों को भी उन्होंने याद किया। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को भी उन्होंने याद करा और बताया की उन्होंने राजस्थान के विकास के लिए अपना योगदान दिया है। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद ने अपने व्यक्तव्य मे नागरिकता संशोधन अधिनियम के बारे मे विस्तार से बताया और कहा की किस तरह से ये एक उत्पिड़ित वर्ग को मानवता के आधार पर नागरिकता प्रदान करने के लिए लाया गया है।