भारत अब मौतों के मामले में भी विश्व के 10 देशों में शामिल हुआ
देश में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है अब तक देश मैं रिकॉर्ड 11 हजार से अधिक संक्रमित मिलने से  कुल संख्या अब 3 लाख को पार कर गई है।  विश्व में भी यह संख्या आज सर्वाधिक रही।  केवल 10 दिनों में यह संख्या दो से तीन लाख हुई। 

 

देश के लगभग 33% मरीज सिर्फ महाराष्ट्र राज्य से हैं जहां आंकड़ा एक लाख को पार कर चुका है अकेले मुंबई में आधे से अधिक मरीज है। आज महाराष्ट्र में  रिकॉर्ड मरीज मिले। महाराष्ट्र के बाद  तमिलनाडु में  अब आंकड़ा 40 हजार के पार पहुंच चुका है। दिल्ली में  भी रिकॉर्ड 2123 नए संक्रमित मिलने से संख्या अब 36 हजार को पार कर चुकी है । राजस्थान  भी अब 12 हजार पर पहुंच चुका है। मध्य प्रदेश के बाद अब पश्चिम बंगाल भी 10,000 से ज्यादा मरीजों वाले राज्यों की कतार में शामिल हो गया। 

 

कोरोना से हुई मौतों के मामले में भारत अब विश्व में शीर्ष 10 देशों में शामिल हो गया है,  तीसरे दिन भी भारत में  मौतों की संख्या 350 से अधिक रही। आज  388 से अधिक मौतों के साथ कुल आंकड़ा 8890 हुआ।

 

भारत के लिए सबसे अच्छी खबर यह रही कि लगभग 7000 से अधिक संक्रमित के सही होने से कुल आंकड़ा डेढ़ लाख के पार पहुंच चुका है। भारत की रिकवरी रेट अब लगभग 50% के  पास पहुंच चुकी है।