विजया दशमी पर पूनिया ने संभाला अध्यक्ष पद

राजस्थान भाजपा की कमान संभालने वाले नये प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया का कार्यभार ग्रहण समारोह भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर अपार जनसमूह के समक्ष हुआ। इसमे अतिथि भारत सरकार मे मंत्री प्रकाश जावडेकर रहे जिन्होंने बताया की आज की विजयदशमी क्यों खास है क्योंकि आज ही के दिन भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फ्रांस मे राफेल विमान का पूजन करेगे और फिर इसे भारत को सौपा जाएगा। 


आज विजयदशमी के दिन ये समारोह खास तौर से रखा गया क्योंकि  संघ पृष्ठभूमि से ही सतीश पूनिया आते है, संघ आज के दिन ही विजय दिवस मनाता आया है और आगामी चुनावों मे विजय तिलक लगे ये खास तौर से पूनिया का संकल्प है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी इस समारोह मे उपस्थित हुए। मोदी के नो सिंगल यूज प्लास्टिक  के संकल्प का भी इस कार्यक्रम मे देखने को मिला की पानी पीने के लिए भी मिट्टी का गिलास प्रयोग किया गया जिसकी चर्चा स्वयं सतीश पूनिया ने कही। उन्होंने भाजपा के समस्त वरिष्ठ पधादिकारियों को याद करा और उनसे जुड़े कई वाकया भी सुनाएँ। उन्होंने बताया की उनको सभी वरिष्ठ जनों के साथ काम करने का मौका मिला और कश्मीर एवं राम जन्मभूमि से जुड़े कई आंदोलनों के वो साक्षी रहे है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश माथुर, राजस्थान प्रभारी वी सतीश, विधानसभा मे नेता प्रतिपक्ष गुलाब कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौर, पूर्व अध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी एवं अशोक परनामी भी इस कार्यक्रम मे मंचासीन थे। भाजपा के राजस्थान के सांसद एवं विधायक भी इस कार्यक्रम मे उपस्थित थे। वसुंधरा ने बधाईं पत्र भेजा एवं नही आने का खेद जताया परंतु उनका ना आना भी एक चर्चा का विषय रहा। कार्यक्रम के अंत मे विभिन्न जिलों से आये भाजपा के कार्यकर्ता एवं पधादिकारियों ने पुष्प गुच्छ, माला पहनाकर सतीश पूनिया का नये पदभार के लियेे स्वागत करा।